मणिपुर में केवाईकेएल का कैडर एवं गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर में केवाईकेएल का कैडर एवं गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


इंफाल, 28 सितंबर (हि.स.)। मणिपुर पुलिस लगातार अभियान चलाते हुए उग्रवादियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थों की बरामदगी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उग्रवादी संगठन केवाईकेएल का एक कैडर की जहां गिरफ्तारी हुई है, वहीं गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से साेमवार काे मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को पोरोमपट थानांतर्गत खुराई लैशराम लीकाई में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इंफाल ईस्ट सीडीओ की टीम ने उग्रवादी संगठन केवाईकेल के एक सक्रिय सदस्य, खुराई लैशराम लीकाई (इंफाल ईस्ट) निवासी कांगबम रोशन सिंह उर्फ कोरोऊ (22) को गिरफ्तार किया।

इस बीच रविवार को ही नेब पुलिस की टीम ने इंफाल वेस्ट के नॉर्थ एओसी इलाके से महाराष्ट्र के ठाणे निवासी ओंप्रकाश आनंद सुर्वणा (49) को लगभग 3.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस दोनों ही मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story