मणिपुरः इंफाल पूर्वी जिले से प्रीपाक का कैडर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुरः इंफाल पूर्वी जिले से प्रीपाक का कैडर गिरफ्तार


इंफाल (मणिपुर), 16 मार्च (हि.स.)। राज्य के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाते हुए सुरक्षा बल के द्वारा लगातार उग्रवादियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में इंफाल पूर्वी जिले में चलाए गये एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा साेमवार काे जारी बयान में बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई थानांतर्गत सॉओम्बुंग खुनजाओ क्षेत्र से प्रीपाक के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया है।

कैडर की पहचान अंगोम सना मीतेई उर्फ श्यामचंद (58) के रूप में की गयी है। कैडर मूल रूप से विष्णुपुर जिलांतर्गत तोरबुंग सबल लीकाई का रहने वाला बताया गया है। पुलिस आरोपित से आगे की पूछताछ जारी रखे हुए है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story