इंफाल एयरपोर्ट कार्गो टर्मिनल के पास विस्फोट

WhatsApp Channel Join Now

इंफाल, 03 मई (हि.स.)। मणिपुर में इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल के पास बम विस्फोट की खबर सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच आरंभ किया।

शुरुआती जानकारी के आधार पर, मणिपुर पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि रविवार को मणिपुर में सांप्रदायिक झड़पों की बरसी मनाई जा रही है। इसी बीच, इंफाल में बीर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल के पास सुबह करीब 11.50 बजे एक आईईडी विस्फोट हुआ। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

विस्फोट के बाद, सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। विस्फोट में शामिल बदमाशों और उससे जुड़े मामलों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए तलाशी और सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि, पता चला है कि विस्फोट का सही कारण और किसी भी व्यक्ति या संगठन ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

फिलहाल, अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के संबंध में विस्तृत सूचना का इंतजार है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story