घर पर बिना केमिकल के पका सकते हैं आम, बस आजमाएं ये पुराने तरीके

WhatsApp Channel Join Now

आम एक ऐसा फल है जिसके स्वाद के लोग दीवाने हो जाते हैं और ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. कच्चे आम की जहां चटनी से लेकर आम पन्ना और अचार जैसी चीजें बनाई जाती हैं तो वहीं पके हुए आम तो लोग किसी भी टाइम खाने के लिए तैयार रहते हैं. बाजार में आमों में केमिकल लगाकर पकाया जाता है. इससे ये कई बार नुकसानदायक भी हो सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर स्टैंडर्ड्स को फॉलो नहीं किया जाता है. अगर घरों में कच्चे आम आ जाएं और इनका कुछ न बनाया जाए तो ये खराब होने का डर रहता है. आप इन्हें बिना केमिकल के भी पका सकते हैं.

नेचुरली पकाए गए आम का स्वाद भी बिल्कुल पेड़ के पके हुए आम की तरह ही आता है. ऑर्गेनिक तरीके से पके हुए आम पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं और सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचता है. इस आर्टिकल में 5 ऐसे तरीके जानेंगे जो आम को पकाने के लिए पुराने जमाने से अपनाए जाते रहे हैं.

दूसरे फलों के साथ रखें
कच्चे आम हैं और आप नेचुरली पकाना चाहते हैं तो इसका बहुत ही सिंपल तरीका है कि आप सारे आम को एक डिब्बे में रख दें और फिर इसमें पका हुआ एक केला या फिर एक पका हुआ सेब रख दें. इससे आम तेजी से पकने लगते हैं. इसके लिए बस ये ध्यान रखें कि साथ में थोड़ी सा सूखी घास, पुआल या पेपर रखा होना चाहिए. डिब्बे को पूरी तरह से सील करने की जगह हल्का बंद करें और कमरे में गर्म जगह पर रखें यानी वहां एसी-कूलर जैसी चीजें नहीं चलनी चाहिए.

पुआल का करें यूज
कच्चे आमों को बिना केमिकल के पकाना है तो पुआल का इस्तेमाल करें. आज भी लोग गांवों में इस तरीके का यूज करते हैं. इसके लिए आप या तो लकड़ी के बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कोई ऐसा कमरा चुनें जहां पर ज्यादा आना जाना न होता हो और ये अंधेरा रहे. सबसे पहले आपको पुआल बिछानी है और फिर उसके ऊपर एक-एक आम को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें ताकि ये आपस में टच न हो. इन आमों के बीच में और ऊपर से पुआल की मोटी लेयर लगा दें. इससे गर्मी पैदा होती है और आम धीरे-धीरे पक जाते हैं.

अनाज में दबा दें आम
घरों में आम से लेकर कई और फलों को पकाने का सबसे आसान तरीका है कि आप जहां पर इकट्ठा अनाज स्टोर करते हैं उसी मे फ्रूट्स को दबाकर रख दें. आप गेहूं या चावल के कंटेनरों में आमों को बीच में रख सकते हैं. दरअसल अंदर का तापमान गर्म होता है और 2 से 4 दिन में आम पककर तैयार हो जाते हैं

Ripen Mangoes Without Chemicals Using These Traditional Methods

जूट के बोरों का करें यूज
आपके घर में जूट की बोरियां हैं तो आप उनका इस्तेमाल आम पकाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप एक-एक कच्चे आम को पहले अखबार या फिर किसी पेपर में लपेट लें और फिर इसे जूट की बोरियों में भरकर इसका मुंह किसी डोरी से कसकर बांध दें. इसे आप रूम टेम्परेचर पर बिल्कुल सूखी जगह पर रखें. इससे भी आप नेचुरली पककर तैयार हो जाते हैं.

ये टिप्स रखें याद
आम को पकाने के लिए जरूरी है कि आप इसे गर्म और सूखी जगह पर रखें, लेकिन धूप से बचाएं.
कच्चे आम पकाने हैं तो इसे धोना नहीं है यानी पानी के संपर्क में नहीं आने चाहिए. इससे पकने की प्रक्रिया में रुकावट आती है.
कच्चे आम पकाने हैं तो इसे पहले फ्रिज में बिल्कुल भी न रखें. इससे आप आम पकने में देरी होती है.
आम को पकाने के लिए 22 से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान काफी रहता है.

Share this story