आरक्षण व संविधान कोई नहीं बदल सकता, यह पत्थर की लकीर है : मेनका गांधी

आरक्षण व संविधान कोई नहीं बदल सकता, यह पत्थर की लकीर है : मेनका गांधी
WhatsApp Channel Join Now

-प्रधानमंत्री खुद ओबीसी हैं क्या वह अपने लोगों का आरक्षण छीनेंगे!

-हार के डर से विपक्षी फैला रहे हैं झूठ व अफवाह, मतदाता वोट से करें बेनकाब : मेनका

सुलतानपुर, 16 मई (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भाजपा के उम्मीदवार मेनका गांधी ने गुरुवार को सदर विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के सात-आठ दिन बचे हैं। प्रतिद्वंद्वी को मालूम है कि वह हार रहे हैं। इस दौरान विपक्षी झूठ व अफवाह फैलाने का काम करेंगे। ऐसे झूठों को बेनकाब करने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि आरक्षण व संविधान कोई नहीं बदल सकता। यह पत्थर की लकीर है। प्रधानमंत्री खुद ओबीसी हैं। क्या कोई अपने लोगों के लिए आरक्षण बदलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी हार के डर से झूठ, भ्रम और अफवाह फैला रहे हैं। इसका कार्यकर्ताओं को डटकर मुकाबला करना होगा और मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

श्रीमती गांधी ने अपने तमाम विकास कार्यों को बताते हुए सभाओं में इलेक्शन के दो महीने बाद गरीबों को एक लाख घर देने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क व संवाद करने में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि हम सुलतानपुर का भविष्य बदलने आए हैं। विकसित सुलतानपुर बनाएंगे। यह मेरा परिवार है। हम अपने परिवार को सजाना,संवारना व खुशहाल देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने का चुनाव है। यह चुनाव महिला सशक्तिकरण का चुनाव है। यह चुनाव आपकी दशा बदलने का चुनाव है।

नुक्कड़ सभा को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने संबोधित करते हुए सरकार और सांसद की तमाम उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को चोरमा, टिहसा, शसराय जेहली, विरैता पाल्हीपुर,बौरा जगदीशपुर,बझना, अकोढ़ी,बैथू, बरौला, जफरिपुर एवं शहर के पयागीपुर में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में शामिल हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

/राजेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story