मालवीयनगर अग्निकांडः मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख की सहायता

WhatsApp Channel Join Now
मालवीयनगर अग्निकांडः मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख की सहायता


मालवीयनगर अग्निकांडः मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख की सहायता


नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मालवीय नगर अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने घोषणा की है। यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट ‘सीएमओ दिल्ली’ पर साझा की गई है।

मुख्यमंत्री ने मैक्स अस्पताल दौरे के दौरान घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। दिल्ली सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखीनय है कि इस अग्निकांड 21 लोगों की मौत हुई है और घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शहर भर में अवैध संपत्तियों, अनधिकृत गेस्ट हाउसों और अग्नि सुरक्षा नियमों एवं भवन निर्माण उपनियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परिसरों को सील कर कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story