मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा के सदस्य की शपथ
Jun 29, 2026, 12:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। वे कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बने हैं।
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी मौजूद रहे।
मल्लिकार्जुन खरगे 2022 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

