तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज


तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली साइबर थाने में शिकायत दर्ज


कोलकाता, 29 अप्रैल (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली के मंदिर मार्ग साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी वीडियो साझा कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अजय पाल शर्मा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे का दावा है कि यह वीडियो संभवतः कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से तैयार किया गया। इसका उद्देश्य भ्रामक सूचना फैलाना और चुनावी माहौल को प्रभावित करना हो सकता है। दुबे ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने का भी अनुरोध किया है।

तृणमूल कांग्रेस और सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Share this story