पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा की पांचवी सूची घोषित, 8 नाम घोषित, 3 टिकट बदले

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा की पांचवी सूची घोषित, 8 नाम घोषित, 3 टिकट बदले


नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पांचवी सूची घोषित कर दी है। इस पांचवी सूची में आठ उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इनमें तीन सीट पर टिकट बदलकर घोषित किए गए।

कौन सी सीट पर किसे टिकट-

कृष्णा नगर उत्तर सीट से ताराचंद चटर्जी, कल्याणी से अनुपम विश्वास, दमदम उत्तर से सौरव सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलूबेरिया पूर्व से रूद्र प्रसाद बनर्जी को टिकट दिया है।

ये टिकट बदले-

भाजपा ने तीन सीटों पर टिकट बदले हैं। इनमें बशीर हाट उत्तर से कौशिक सिद्धार्थ, विष्णुपुर एससी सीट से अभिजीत सरदार और बेहाला पूर्व से शंकर सिकदर को अब चुनावी मैदान में उतारा है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story