दिल्ली में असुरक्षित इमारतों पर सख्त कार्रवाई और पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में असुरक्षित इमारतों पर सख्त कार्रवाई और पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करने का निर्देश


नई दिल्ली, 07 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन हादसे के बाद आज असुरक्षित इमारतों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई और संस्थानों के लिए पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

उपराज्यपाल ने सोमवार को दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा, छात्रों के रहने की व्यवस्था और पीजी से जुड़े नियमों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव, डीजी (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उपराज्यपाल ने असुरक्षित इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संस्थानों की स्पष्ट जवाबदेही और शिकायतों के तेजी से समाधान व संकट के समय तालमेल के लिए डीडीएमए के तहत एक इमरजेंसी सिस्टम बनाने पर जोर दिया।

दिल्ली के मंत्री को निर्देश दिया कि वे संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक कमेटी का नेतृत्व करें। यह कमेटी संस्थानों के लिए पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करेगी, यूनिवर्सिटी, दिल्ली नगर निगम और डीडीए के जरिए छात्रों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशेगी और छात्रों के रहने के लिए डीडीए के खाली पड़े घरों के इस्तेमाल की संभावना का आकलन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story