दिवाली में रातभर जलते रहेंगे दीपक, कम तेल वाली यह ट्रिक आजमाएं

WhatsApp Channel Join Now

 दिवाली का त्योहार आने वाला है और इस दिन हर महिला को यही टेंशन होती है कि दीया पूरी रात कैसे जलाएं? अधिकतर दीयों में आधी रात में ही तेल खत्म हो जाता है और फिर बुझ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दीये का बुझना अशुभ होता है। इस बार कि दिवाली के लिए मेरी दादी ने एक ऐसा जुगाड़ बताया, जिससे दीया लंबे समय तक जलाना काफी आसान हो गया है और अब वह ट्रिक मैं आपके लिए लेकर आई हूं। आइए जानते हैं यहां पर विस्तार से।

इस दिवाली तेल से नहीं पानी से जलाएं दीए, सस्ते में जगमगा उठेगा आपका पूरा घर  - India TV Hindi

दीया लंबे समय तक जलाने की ट्रिक

इस जादुई ट्रिक के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। बस किचन में रखी 3 चीजें लेनी हैं।

तेल या घी - 500 मिली
मोमबत्ती की मोम - 2 मोमबत्तियां
कपूर - 8 से 10 छोटी टिकिया

पूरी रात दिया जलाने का तरीका क्या है?

इस दिवाली तेल से नहीं पानी से जलाएं दीए, सस्ते में जगमगा उठेगा आपका पूरा घर

दिवाली के दिन पूरी रात दीया जलाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए इस तरीके को फॉलों करें।

सबसे पहले एक बर्तन में 500 मिली तेल या घी लेकर हल्का गर्म कर लें। ध्यान रहे कि ज्यादा उबालना नहीं है।
फिर इसमें 2 मोमबत्तियों को तोड़कर उनका मोम डाल दें।
मोम को चम्मच से चलाते हुए धीमी आंच पर पिघला लें।
जब मोम पूरी तरह घुल जाए तो तुरंत गैस बंद कर दें।
अब इसमें 1 से डेढ़ चम्मच कपूर का पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
मोम से तेल गाढ़ा हो जाता है, जिससे बाती तेल को धीरे-धीरे पीती है और कपूर से लौ तेज रहती है।
अब इस तैयार मिश्रण को हल्का ठंडा करके दिए में भर दें, आपका स्पेशल घी-तेल पूरी रात जलने के लिए तैयार है।
यह ट्रिक काम कैसे करती है?

दरअसल, मोमबत्ती का मोम तेल में मिलकर उसकी खपत को 70% तक कम कर देता है। दीया धीरे-धीरे जलता है और बुझता नहीं है। वहीं कपूर डालने से दिया काला धुआं नहीं छोड़ता और घर में दिवाली वाली खुशबू भी बनी रहती है। इससे एक बार तेल भरने पर दिया 8 से 10 घंटे तक आराम से जल जाता है।

Diwali 2022:दिवाली की रात एक दीपक पूरी रात जलाएं, एक पितरों और एक तुलसी का  भी दीपक हो, Astrology Hindi News - Hindustan

दीया वाली ट्रिक के लिए जरूरी बातें

इस शानदार दीये वाली ट्रिक को अपनाने के लिए नीचे दी गई इन बातों का भी ख्याल रखें।

मोम पिघलाते समय आंच बिल्कुल धीमी रखें, तेज आंच पर तेल में आग लग सकती है।
कपूर हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें, वरना वो उड़ जाएगा।
इस मिश्रण को मिट्टी के दिए में ही इस्तेमाल करें, प्लास्टिक या स्टील के दिए में नहीं।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6575 Articles

Share this story