लद्दाख को मिला एक और जिला, नए बने सांकू जिले में चार तहसीलें शामिल होंगी

WhatsApp Channel Join Now


लद्दाख, 16 अक्टूबर (हि.स.)। लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार को 'सांकू' को एक नए ज़िले के रूप में बनाने की अधिसूचना जारी की है। इस नए ज़िले का मुख्यालय सांकू में ही होगा।

राजस्व विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह नया ज़िला 'जम्मू और कश्मीर भूमि राजस्व अधिनियम, 1996' की धारा 5 के तहत, 16 अक्टूबर के एस.ओ. 284 के ज़रिए बनाया गया है।

अधिसूचना में बताया गया है कि नए बने सांकू ज़िले में चार तहसीलें सांकू, जीएम पोर, टीएसजी और ताईसुरू शामिल होंगी। साथ ही इनसे जुड़े राजस्व गांव भी इसमें शामिल होंगे।

इसमें यह भी कहा गया है कि कारगिल ज़िले के अधिकार क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिन तहसीलों और राजस्व गांवों को अब सांकू ज़िले में शामिल कर लिया गया है, उन्हें कारगिल ज़िले से हटा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761846 Articles

Share this story