विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

WhatsApp Channel Join Now

लद्दाख, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। सीआईबीएस ऑडिटोरियम लेह में आयोजित एक समारोह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने सक्सेना को पद की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य सचिव लद्दाख, सभी प्रशासनिक सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यूटी लद्दाख के चौथे एलजी के रूप में शपथ लेने के बाद वीके सक्सेना को लद्दाख पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

उनकी नियुक्ति लद्दाख के उपराज्यपाल पद से कविंदर गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद हुई। सक्सेना ने कविंदर गुप्ता का स्थान लिया हैं, जिन्हें जुलाई, 2025 में उपराज्यपाल लद्दाख के रूप में नियुक्त किया गया था। कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story