कुपवाड़ा जिले में जवानों ने आतंकी घुसपैठ को किया विफल, दो आतंकियों के मारे जाने की खबर

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में शनिवार को लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को विफल कर दिया है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में सैनिकों ने संदिग्ध हलचल देखी जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 3.30 बजे केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में एलओसी पर मुठभेड़ शुरू हुई।

इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। इसे देखते हुए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आखिरी रिपोर्ट आने तक ऑपरेशन जारी था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story