कूनो राष्ट्रीय उद्यान के नर चीता की मौत की जांच के लिए केंद्र ने भेजी उच्चस्तरीय टीम

WhatsApp Channel Join Now
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के नर चीता की मौत की जांच के लिए केंद्र ने भेजी उच्चस्तरीय टीम


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के 19 माह के नर चीता की गोली के छर्रे लगने से हुई मौत पर केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय टीम भेजी है। चीता निर्वा की संतान केएनजी22 को 25 अक्टूबर को मुरैना के वन क्षेत्र में घायल अवस्था में पाया गया था। जबलपुर में सर्जरी के दौरान उसके शरीर से पांच छर्रे निकाले गए, लेकिन 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के अधिकारी शामिल हैं। टीम मध्य प्रदेश वन विभाग के साथ मिलकर घटना की जांच करेगी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी। राज्य सरकार ने भी मामले की जांच के लिए वन एवं पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम (एसटीएफ) गठित की है।

हिन्दुस्थान समाचार/विजय लक्ष्मी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767997 Articles

Share this story