वीबी-जी रामजी कानून काे लेकर जनता काे भ्रमित कर रही है कांग्रेस: प्रह्लाद जोशी

WhatsApp Channel Join Now
वीबी-जी रामजी कानून काे लेकर जनता काे भ्रमित कर रही है कांग्रेस: प्रह्लाद जोशी


हुब्बली, 28 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वीबी-जी रामजी कानून को लेकर कांग्रेस देश की जनता को भ्रमित कर रही है। इस कानून से अब सभी तरह की अनियमितताओं पर रोक लगेगी। इसी कारण कांग्रेस आपत्ति जता रही है।

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जोशी शनिवार काे कर्नाटक के हुब्बली स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपना संबाेधन दे रहे थे। मंत्री जाेशी ने कहा कि पूर्व में मनरेगा में बड़े पैमाने पर अनुदान की सौरियां होती थीं और भ्रष्टाचार व्यापक था। फर्जी जॉब कार्ड बनाए जाते थे और वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। अब इन सभी अनियमितताओं पर रोक लगेगी, इसी कारण कांग्रेस आपत्ति जता रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की लागू की गई वीबी-जी रामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 125 दिनों का रोजगार गारंटी मिलेगी। एआई आधारित निगरानी प्रणाली, बायोमेट्रिक उपस्थिति और डिजिटल ऑडिट व्यवस्था के जरिए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।

जोशी ने दावा किया कि वीबी-जी रामजी कानून भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाएगा और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा। यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नारायणसाह बांडगे, विधान परिषद सदस्य एसवी संकनूर, केशव प्रसाद, पूर्व विधान परिषद सदस्य नागराज छब्बी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

Share this story