‘हाईवे लूट’ और आम लोगों के पैसे की चोरी के समान है टोल दर वृद्धि: कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
‘हाईवे लूट’ और आम लोगों के पैसे की चोरी के समान है टोल दर वृद्धि: कांग्रेस


बेंगलुरु, 31 मार्च (हि.स.)। देशभर में ं 1 अप्रैल से लागू होने जा रही राष्ट्रीय राजमार्ग टोल की दर वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने इसे आम जनता पर महंगाई का नया बोझ करार दिया।

मंगलवार काे बेंगलुरु स्थित राज्य कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। सुरजेवाला ने

कहा कि 1 अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा प्रहार है। यह ‘हाईवे लूट’ और आम लोगों के पैसे की चोरी के समान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से मजदूर वर्ग और मध्यम वर्ग के लोग आर्थिक रूप से और अधिक दबाव में आ जाएंगे। पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है।

सुरजेवाला ने कहा कि वर्ष 2019-20 से अब तक केवल कर्नाटक में ही टोल टैक्स के जरिए लगभग 23 हजार करोड़ वसूले गए हैं। अब 5 फीसदी की नई बढ़ोतरी से राज्य के लोगों पर करीब 250 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केंद्र की नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि टोल दरों में वृद्धि जनता के पैसे की लूट का एक माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

Share this story