सिद्धारमैया ने कल मंत्रिमंडल सहयोगियों काे नाश्ते पर बुलाया, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज

WhatsApp Channel Join Now
सिद्धारमैया ने कल मंत्रिमंडल सहयोगियों काे नाश्ते पर बुलाया, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज


सिद्धारमैया ने कल मंत्रिमंडल सहयोगियों काे नाश्ते पर बुलाया, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज


बेंगलुरु, 27 मई (हि.स.)। कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व परिवर्तन की फिर अटकलें तेज हाे गई हैं। गुरुवार काे मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, करीबी विधायकों तथा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नाश्ते पर आमंत्रित किया है। इस बैठक के बाद कभी भी नेतृत्व परिवर्तन की घाेषणा हाे सकती है।

बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर विधानसौधा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने मीडिया के सवालों पर सीधा जवाब देने से परहेज किया। दिल्ली दौरे और मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर पूछे गए प्रश्नों पर उन्होंने केवल इतना कहा कि “कल बात करूंगा, जो भी कहना है कल ही कहूंगा” और वहां से रवाना हो गए। इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार काे अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्याें, करीबी विधायकाें और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार काे नाश्ते

पर आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य में नए नेतृत्व परिवर्तन की घाेषणा हाे सकती है।

आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘कावेरी’ में पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई मंत्री और विधायक उनसे मिलने पहुंचे तथा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी राय रखी। इससे भी सत्ता परिवर्तन की अटकलाें काे बल मिलता है। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी बेंगलुरु में हाेना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Share this story