संघीय व्यवस्था में दूसरे राज्य के प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए: डीके शिवकुमार

WhatsApp Channel Join Now
संघीय व्यवस्था में दूसरे राज्य के प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए: डीके शिवकुमार


बेंगलुरु, 18 अगस्त (हि.स.)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि संघीय व्यवस्था में किसी भी राज्य को दूसरे राज्य के प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर राज्य अपनी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

बेंगलुरु में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने चामराजनगर के कावेरी वन्यजीव क्षेत्र के हनूर शूटआउट मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य की अपनी कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं होती हैं और कर्नाटक को पता है कि अपने राज्य की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करनी है।

शिवकुमार ने कहा, “वे अपना काम करें और हम अपना काम करेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह तमिलनाडु के प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। इसी तरह कर्नाटक के मामलों में भी दूसरे राज्यों को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करना कर्नाटक सरकार की जिम्मेदारी है।

हनूर मामले की जांच को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बयान के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य चर्चा है और दोनों राज्यों को अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Share this story