कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी


हुब्बल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने और झूठे एवं भ्रामक प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समय-समय पर होता रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि देश में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें से तीन करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं, उन्हें नियमानुसार अपील करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1967 से तमिलनाडु में कांग्रेस लगातार चुनाव हारती आ रही है। वर्ष 1970 से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस सत्ता में नहीं है। देश के कई राज्यों में कांग्रेस पिछले कई दशकों से सत्ता से बाहर है। उस समय क्या एसआईआर नहीं होता था? क्या उस समय ज्ञानेश कुमार नहीं थे? उन्होंने सवाल किया।

कांग्रेस की ओर से बांग्लादेश मॉडल का उल्लेख किए जाने पर सवाल उठाते हुए जोशी ने कहा कि आखिर इसका क्या अर्थ है? हम अराजकता को समाप्त कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले समाजवादी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में उसी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है। कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर जनता के सामने गलत तस्वीर पेश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774072 Articles

Share this story