कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस अध्यक्ष ने 20 मंत्रियों के नामों को दी मंजूरी, शाम को शपथ ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस अध्यक्ष ने 20 मंत्रियों के नामों को दी मंजूरी, शाम को शपथ ग्रहण


बेंगलुरु, 03 अगस्त (हि.स.)। कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 मंत्रियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को स्वीकृत सूची भेज दी है। कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम करीब चार बजे बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आयोजित होगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जिन नेताओं को मंत्री बनाए जाने की मंजूरी दी गई है, उनमें पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगडगी, रुद्रप्पा लमानी, के.एस. बसवंथप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, बी.जेड. जमीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तरंगशेट्टी, मंकाला वैद्य, डॉ अजय सिंह, एन. चालुवराय स्वामी, के.एम. शिवलिंगे गौड़ा, एच.सी. बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद कशप्पनावर और लक्ष्मण सवदी शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों पर नियुक्तियों को भी मंजूरी दी है। इसके तहत जी.एस. पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, ए.एस. पोनन्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति तथा उमाश्री को विधान परिषद का उपसभापति नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Share this story