मैसूर : जेएसएस महाविद्यापीठ के स्वर्ण महोत्सव में डॉ. मोहन भागवत का कल देंगे विशेष व्याख्यान
मैसूर, 06 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को कर्नाटक के मैसूर में जेएसएस महाविद्यापीठ के स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर विशेष व्याख्यान देंगे।
जेएसएस महाविद्यापीठ की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चामुंडी पहाड़ी के तलहटी में स्थित जेएसएस मठ परिसर में 7 मई सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. भागवत “राष्ट्रीय विकास के लिए सामाजिक समरसता प्रेरक” विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी के सान्निध्य में आयाेजित हाेने वाले कार्यक्रम में मधुसूदन साई की लिखित “आत्मनो मोक्षार्थं जगत हिताय च” पुस्तक का विमोचन भी डॉ. मोहन भागवत करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

