टीएमसी की राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक का इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
टीएमसी की राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक का इस्तीफा


नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार मल्लिक ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा।

मल्लिक को टीएमसी ने विगत अप्रैल में ही राज्यसभा में नामित किया था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक और ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी मदन मित्रा ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे का दामन थाम लिया था।

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 9 रह गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। इसके बाद तीनों ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भी किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story