पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 06 नवंबर (हि.स.)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक और लोक कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी कलाकृतियों को देखा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी कलाकार 'आर्टिस्ट्स-इन-रेजिडेंस' कार्यक्रम के तहत यहां ठहरे हुए हैं। ये कलाकार ऐपन, कलमकारी, माता नी पछेड़ी, कावी, पिछवाई और वारली जैसी विविध कला शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, कलाकारों ने 'विकसित भारत' की थीम पर आधारित कलाकृतियां तैयार की हैं।

इस मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी, कलादर्शन प्रभाग की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा काम्बोज सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773293 Articles

Share this story