Kitchen Hacks: फ्रिज की बदबू दूर करना, नींबू से ज्यादा रस निकालना…किचन के ये काम होंगे आसान, अपनाएं ये हैक्स

WhatsApp Channel Join Now

 किचन में डेली के कामों को आसान बनाने के लिए लोग अक्सर नए-नए तरीके खोजते रहते हैं. कई बार छोटी-छोटी समस्याएं जैसी फ्रिज से बदबू आना, नींबू में कम रस निकलना या फिर सब्जियों का जल्दी खराब होना बड़ी परेशानी बनने लगता है. अगर आप भी इन समस्याओं से आए दिन परेशान रहते हैं तो कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स आपका समय बचा सकते हैं. वो भी कम मेहनत में. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान हैक्स जो बनाएंगे आपके किचन के कामों को बिल्कुल आसान.

किचन में इस्तेमाल होने वाली कई सामान्य चीजों की मदद से रोज आने वाली परेशानियों का समाधान किया जा सकता है. सही ट्रिक्स अपनाकर आप फ्रिज को फ्रेश रख सकते हैं, नींबू से ज्यादा रस निकाल सकते हैं और किचन के कई कामों को पहले से ज्यादा आसान बना सकते हैं.

Lemon Storage Tips
फ्रिज की बदबू दूर करने करने का तरीका
अक्सर घरों में देखा गया है कि फ्रिज में कई चीजों की स्मेल मिलकर एक अजीब से गंध पैदा कर देती है. ऐसे में फ्रिज खोलते ही बदबू आना शुरु हो जाती है. इसे दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस बेकिंग सोडा को एक कटोरी में रखकर फ्रिज में रख देना है. ये दुर्गंध पैदा करने वाले कणों को सोखने में मदद करता है. जिससे फ्रिज लंबे समय तक फ्रेश खुशबू देती है.

नींबू से ज्यादा रस निकालने वाला हैक
नींबू में अगर रस नहीं निकल रहा है तो ये हैक काम आ सकता है. आपको बस नींबू को कुछ सेंकेड के लिए माइक्रोवेव में रखना है. या फिर काटने से पहले उसे फर्श पर रोल करें. ऐसा करने से नींबू अपना ढीला हो जाता है और रस आसानी से निकलता है.

जले हुए बर्तन ऐसे होंगे साफ
जले हुए बर्तन साफ करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके इस काम को आसान बना सकते हैं. आपको बस जले हुए बर्तन में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लेना है. इसके बाद बर्तन को ठंडा करते साफ करें. इससे जली हुई परत आसानी से निकल जाती है और बर्तन को बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है.

Milk Boiling Tips In Hindi

उबलते दूध को बाहर गिरने से बचाएं
उबलते समय अगर दूध पर ध्यान न दिया जाए तो वो गिरता जरूर है. ऐसे में अगर आप इसे गिरने से बचाना चाहती हैं तो दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी का चम्मच रख दें. इससे दूध का झाग तेजी से ऊपर नहीं चढ़ता और दूध के बाहर गिरने की संभावना कम हो जाती है.

चिप्स या नमकीन को दोबारा कुरकुरा बनाएं
अगर चिप्स या नमकीन में नमी आ गई है, तो उन्हें कुछ मिनट के लिए ओवन या एयर फ्रायर में हल्का गर्म कर लें. इससे उनकी कुरकुराहट वापस आ सकती है और ये खाने में बिल्कुल फ्रेश जैसे लगते हैं.

शहद को क्रिस्टल बनने से बचाएं
अगर आपका शहद भी क्रिस्टल बन जाता है तो उसे बचाने के लिए तापमान का सही होना जरूरी है. इसके लिए आप शहद को फ्रिज में रखने के बजाए रूम टैम्प्रेचर पर रखें. अगर फिर भी शहद जम गया है को उस जार को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे शहद फिर से सामान्य हो जाएगा.

Share this story