Kitchen Hacks: क्‍या ब‍िना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्र‍िक

WhatsApp Channel Join Now

हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। आलू की बात करें ये एक ऐसी सब्‍जी है जो सभी चीजों के साथ एडजस्‍ट हो जाती है। गोभी, परवल, शि‍मला म‍िर्च जैसी कई सब्‍ज‍ियां हैं ज‍िसमें आलू म‍िलाया जाता है। इसके अलावा आलू से कई तरह के स्‍नैक्‍स भी बनाए जाते हैं, लेक‍िन अगर कोई चीज सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है तो वो है आलू का पराठा।इसे बनाने के लि‍ए आलू को उबालना जरूरी है। उबले हुए आलू से स‍िर्फ पराठा ही नहीं और भी बहुत कुछ बन सकता है। आमतौर पर लोग कुकर में पानी डालकर आलू उबालते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आप ब‍िना पानी के भी ये काम कर सकती हैं? जी हां, ऐसा हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप ब‍िना पानी के कैसे आलू उबाल सकती हैं? आइए जानते हैं-

potato boiling tips (1)
बिना पानी के कैसे उबालें आलू? 

सबसे पहले जि‍तने आलू की आपको जरूरत है उन्‍हें अच्‍छे से धो लें। आप चाहें तो छिलका भी उतार सकती हैं, लेकिन छिलके के साथ आलू पकाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम नहीं होते हैं।अब आलू सीधे प्रेशर कुकर में रख दें। इसमें बिल्कुल भी पानी डालने की जरूरत नहीं है।इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा नमक छ‍िड़क दें। आप चाहें तो हल्का सा मसाला भी डाल सकती हैं, ताकि आलू में स्वाद आ जाए।अब कुकर का ढक्कन बंद करें और उसे मीडियम फ्लेम पर ही पकने के ल‍िए रख दें। एक सीटी आते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।

कैसे पता करें कि आलू पक गए हैं कि‍ नहीं? 

जब कुकर का पूरा प्रेशर निकल जाए, तब आप ढक्कन कम से कम 10 म‍िनट बाद खोल सकती हैं। अब किसी आलू में चाकू या कोई नुकीली चील डालकर चेक कर सकती हैं। अगर वो आसानी से अंदर चला जाए, तो समझ जाइए क‍ि आलू पूरी तरह से पक चुके हैं। इस तरीके में आलू की अपनी नमी और कुकर की भाप ही उन्हें नरम बना देती है। पानी न होने की वजह से आलू में एक्‍स्‍ट्रा पानी नहीं आता है। स्‍वाद भी नहीं ब‍िगड़ता है।

क्या हर साइज के आलू के लिए ये तरीका सही है?

potato boiling tips (2)

आलू को उबालते समय साइज का ध्‍यान रखना जरूरी है। छोटे आलू जल्दी पक जाते हैं, जबकि बड़े आलू को थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। अगर आलू बहुत बड़े हों, तो उन्हें आधा काट लेना सही रहेगा। इससे सारे आलू एक साथ बराबर पक जाते हैं।

 इन आलुओं से क्‍या बनाएं?

बिना पानी के उबले हुए आलू से आप सलाद, मैश्ड पोटैटो, आलू का पराठा, टिक्की और चाट बना सकती हैं। ये ट्रिक आपका काफी समय बचा सकती है।


 

Share this story