विदेश राज्य मंत्री ने सऊदी अरब के मंत्री सुलेमान अल-राजही से की मुलाकात
नई दिल्ली/रियाद, 06 सितंबर (हि.स.)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रविवार को सऊदी अरब के मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्री इंजीनियर अहमद बिन सुलेमान अल-राजही से यहां मुलाकात की।
कीर्ति वर्धन सिंह ने एक्स पर लिखा, “सऊदी अरब के मंत्री अहमद बिन सुलेमान अल-राजही से मिलकर खुशी हुई। श्रम तथा जनशक्ति क्षेत्र में भारत-सऊदी अरब के सहयोग को और मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है।
उल्लेखनीय है कि कीर्ति वर्धन शनिवार को सऊदी अरब की द्विपक्षीय यात्रा के लिए रियाद पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां उन्होंने अपने समकक्षों के साथ सार्थक बैठकों और वहां भारतीय समुदाय के सदस्यों तथा व्यापारिक नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

