मच्छरों को घर से रखे दूर इन पौधों की मदद से

m
WhatsApp Channel Join Now

हमें मच्छरों की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मच्छरों के कारण शाम के समय बाहर बैठना और सोना मुश्किल हो जाता है। खतरनाक मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए लोग अपने घरों में स्प्रे और कॉयल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सब से मच्छर कुछ देर के लिए ही दूर भागते है। ऐसे में अपने घरों में इस तरह के पौधे लगाने चाहिए जिससे वातावरण भी स्वच्छ रहे और मच्छर भी दूर भाग जाएं।

rosemary oil ke fayde, रोजमेरी तेल के फायदे | HealthShots Hindi

रोजमेरी
इस पौधे को अपने घर में लगाने से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4-5 फीट तक लंबे होते हैं और इन पर नीले रंग के फूल खिलते हैं। इन फूलों की सुगंध से मच्छर घर से दूर ही रहते हैं।

सिट्रोनेला पौधा (सिंबोपोगोन नार्डस)

सिट्रोनेला ग्रास
मच्छरों को दूर रखने के लिए सिट्रोनेला ग्रास को भी घर में जरूर लगाएं। यह 2 मीटर तक बढ़ जाता है और इसके फूल लैवेंडर जैसे होते हैं। सिट्रोनेला ग्रास की सुगंध से डेंगू पैदा करने वाले मच्छर दूर भागते हैं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण घर का वातावरण शुद्ध रखते हैं और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

गेंदा फूल - प्रकार, कैसे उगाएं और देखभाल करें, वास्तु लाभ और अधिक

गेंदा
इन फूलों की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती जिससे इन पौधों को घर के बगीचे में लगाने से मच्छर नहीं आते।

कैटनिप क्या है?

कैटनिप
यह पौधा एक औषधी है जो पुदीने जैसा होता है। मच्छरों को दूर भगाने में यह कॉयल से भी 10 गुणा असर दिखाता है। मच्छरों को दूर भगाने के लिए इसे घर के गार्डन या छत पर रख सकते हैं।

Neem Ke Fayde | नीम के फायदे व नुकसान | Neem ke Patte Ke Fayde

नीम
मच्छर-मक्खियों और कीड़े-मकौड़ों को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा काफी फायदेमंद होता है। मच्छरों को भगाने के लिए घर के गार्डन में नीम का पौधा लगाएं और इसकी पत्तियों को जला कर भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है तो ये वजह होती है जिम्मेदार, जानें कैसे  रखें हरा-भरा why tulsi plant drying know how to take care to prevent dying  tips to keep

तुलसी
सभी घरों में तुलसी का पौधा तो आसानी से मिल जाता है। इसमें कई बीमारियों को दूर करने का गुण शामिल है। इसकी सुगंध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर की छत या बैकसाइड में रख सकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर तुलसी के पत्तों को मसल कर रगड़ सकते हैं।

Share this story