कश्मीर डल झील हाउसबोट में रहने के दौरान अमेरिकी पर्यटक की मौत

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 6 मई (हि.स.)। अमेरिका के एक पर्यटक की यहां डल झील में एक हाउस बोट में रहने के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद बुधवार को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि जॉन डेविड एंडरसन अपनी पत्नी जूडिथ ऐनी मैक्कार्थी के साथ कश्मीर की यात्रा पर थे और वह आधी रात को बीमार पड़ गये। 83 वर्षीय एंडरसन को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और एंडरसन की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story