काशी तमिल संगमम 5.0 शुरू, प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु सहित देशभर से आए प्रतिभागियों का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
काशी तमिल संगमम 5.0 शुरू, प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु सहित देशभर से आए प्रतिभागियों का किया स्वागत


नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए तमिलनाडु और देश के अन्य हिस्सों से काशी पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस वर्ष संगमम की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलोवम’ (आइए, तिरुक्कुरल सीखें) रखी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देती हैं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर संगमम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने तिरुक्कुरल का 50 भाषाओं में अनुवाद जारी किए जाने की सराहना की। इनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। इस पहल से महान कवि-संत तिरुवल्लुवर के विचार युवाओं के बीच और लोकप्रिय होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में काशी तमिल संगमम सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान के एक जीवंत मंच के रूप में विकसित हुआ है। इससे ‘श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी मजबूत हुई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story