मोदी सरकार में चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ायेंगे जयंत

मोदी सरकार में चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ायेंगे जयंत
WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार में चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ायेंगे जयंत


-जयन्त चौधरी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हैं स्नातक

दिल्ली/लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने रविवार को मोदी सरकार 3.0 में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयन्त चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 46 साल के युवा नेता जयन्त चौधरी पहली बार मंत्री बने हैं। जयन्त ने अंग्रेजी में शपथ ली। यह मोदी सरकार-3.0 में अपने दादा चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ायेंगे।

जयन्त मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के पुत्र जयन्त ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में जन्मे जयन्त चौधरी मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे, जहां उन्होंने भाजपा के श्याम सुंदर शर्मा को 1.5 लाख मतों के अंतर से हराया था। 15वीं लेाकसभा में जयन्त कृषि संबंधी समिति और नैतिकता संबंधी समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।

2024 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ा। रालोद के हिस्से में बागपत और बिजनौर दो सीटें आई। दोनों सीटों पर रालोद प्रत्याशियों ने विजय का झंडा फहराया। बिजनौर से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान ने सपा के दीपक कुमार को 37 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। वहीं बागपत सीट से रालोद के डॉ राजकुमार सांगवान ने सपा के अमरपाल को करीब 1.60 लाख वोटों के अंतर से मात दी।

नाम : जयन्त चौधरी

उम्र : 46 वर्ष

शिक्षा : लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स से स्नातक

दल-पद : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वर्तमान में उप्र से राज्यसभा सांसद

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ आशीष वशिष्ठ/राजेश/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story