भाजपा के तीन दिग्गज नेता 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, नड्डा दुर्ग में करेंगे जनसभा और पदयात्रा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के तीन दिग्गज नेता 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, नड्डा दुर्ग में करेंगे जनसभा और पदयात्रा


- दुर्ग में जनसभा और पदयात्रा में शामिल होंगे नड्डा, 31 अक्टूबर को रायपुर में पदयात्रा करेंगे शिवराज सिंह चौहान

रायपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। इस दौरान तीनों नेता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3.15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद अपराह्न 4 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

31 अक्टूबर को रायपुर में पदयात्रा करेंगे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1.30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।

सुधांशु त्रिवेदी भी विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story