जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

WhatsApp Channel Join Now

सोपोर, 16 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लगभग 15 स्थानों पर शनिवार को पुलिस ने पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी बोमाई और तारजू सहित कई इलाकों में की गई। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन से संबंधित साहित्य सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story