जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा


जम्मू, 21 नवंबर (हि.स.)। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। सीमा चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद जवानों ने उसे हिरासत में लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है और भारतीय सीमा में प्रवेश करने के पीछे उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने एक व्यक्ति को सीमा चौकी के नजदीक देखा। संदेह होने पर जवानों ने उसे पकड़ लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक है।

हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780707 Articles

Share this story