(अपडेट) हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे


(अपडेट) हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे


(अपडेट) हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे


-फैक्ट्री मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जींद, 07 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई और 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की सूचना मिलने पर डीसी, एसपी, पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सफीदों स्थित भाट कॉलोनी में रंग फैक्टरी में शनिवार को भी आम दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुआं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे में चार महिलाएं छत से कूद कर जान को बचा सकीं। जबकि गांव सिंघपुरा निवासी पिंकी (51), वार्ड नौ निवासी गुड्डी (50), डिग्गी मोहल्ला निवासी पूजा (40), आर्दश कालोनी निवासी ऊषा (45) की मौत हो गई। इस हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। फैक्टरी में आग के बीच से निकाले गए मजदूरों को जींद तथा सफीदों के अस्पताल में लाया गया है। कुछ ही देर में यहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़ित परिवार राहडा मोहल्ला निवासी विजय की शिकायत पर फैक्टरी मालिक राकेश, देवेंद्र, सतनारायण, रामकरण तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि कुछ मरीजों को जींद तथा कुछ को सफीदों अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि कुछ को पीजीआई रेफर किया गया है। हमारा पूरा प्रयास है कि सभी को उपयुक्त उपचार मिले। ऐसे मामले फिर दोबारा से सामने न आएं और ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसको लेकर अभियान के तौर पर काम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story