जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे

WhatsApp Channel Join Now
जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे


जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे


-घटना की सूचना मिलने पर डीसी, एसपी, पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

जींद, 07 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली का रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई और 20 से अधिक मजदूर झुलस गए।

फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद होने से मजदूर अंदर फंस गए। आग कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई, जिससे धुआं और लपटों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सफीदों और जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन और गेट बंद होने के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story