श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि

WhatsApp Channel Join Now
श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि


श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि


श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि


श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि


- पीले परिधानों में हजारों महिलाओं ने निकाली बुंदेलखंड की पहली सबसे बड़ी भव्य कलश यात्रा, श्रीराम स्तुति के साथ कथा का शुभारंभ

- काशी की तर्ज पर झांसी में हो रहा श्रीराम कथा का आयोजन, राम नाम की महिमा और कथा श्रवण का बताया महत्व

झांसी, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी झांसी गुरुवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई। बुंदेलखंड के झांसी में श्रीराम के जयघोषों के बीच पहली बार निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस श्रीराम स्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई कथा में पहले दिन महाराज ने श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीरामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई महामंत्र है। इसके श्रवण, मनन और अनुसरण से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आता है।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया और संकल्प लिया गया। महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास जी की भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ही उनके सर्वस्व थे। कथा रूपी सरोवर में डुबकी लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। श्रीराम नाम की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा- 'भाव कुभाव अनख आलसहू, नाम जपत मंगल दस दिसहूं।' अर्थात किसी भी भाव से भगवान का नाम लेने पर दसों दिशाओं में मंगल होता है। उन्होंने कहा कि 'जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करें सब कोई।' प्रभु श्रीराम की कृपा जिस पर हो जाती है, उस पर सभी की कृपा बरसती है।

महाराज ने कहा कि शिवभक्त होते हुए श्रीराम कथा सुनाने का अवसर मिलना उनका सौभाग्य है। भगवान शंकर ने भी माता पार्वती को श्रीराम कथा सुनाई थी। उन्होंने श्रोताओं की तीन श्रेणियां बताते हुए कहा कि श्रोता, सोता और सरौता तीन प्रकार के लोग होते हैं। कथा सुनना, उसका मंथन करना और जीवन में उसका अनुसरण करना ही कथा श्रवण के वास्तविक चरण हैं। बिना प्रभु श्रीराम की कृपा के कोई भवसागर पार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वे ज्ञान के स्तर पर श्रीमद्भागवत कथा के ज्ञाता हैं, लेकिन रसिक भाव से श्रीराम कथा के अनुरागी हैं।

पीले परिधानों में निकली बुंदेलखंड की सबसे बड़ी भव्य कलश यात्रा

इससे पूर्व बड़ा बाजार स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर से बुंदेलखंड की सबसे बड़ी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था, जबकि पीछे पीले परिधानों में सजी हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। रथ पर विराजमान महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मुख्य चरण सेवक एडवोकेट अनूप कुमार शिवहरे भी परिवार सहित शामिल हुए।

कलश यात्रा मालिनों का चौराहा, सिंधी चौराहा और पंचकुइया चौराहा होते हुए पुरानी तहसील से कथा स्थल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोषों से महानगर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, अमित साहू, पीयूष रावत, पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग कुलदीप विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रामबाबू शिवहरे, राजेश्वरी देवी, सोनम, आकाश राय, जय करन सिंह, जीतू शिवहरे अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित राय दिलीप शिवहरे, उपेंद्र बबेले, राजीव भदौरिया, कृष्ण पाल सिंह, हेमंत खाताल कमलेश परिहार, अशोक राय, संजय राय, पुष्पेंद्र राय, मयंक राय, मीरा विष्णु राय वीरेंद्र राय, सुरेंद्र राय व रमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783867 Articles

Share this story