विरोधी आवाज़ों को डराना और मिटाना तृणमूल का चरित्र : राहुल गांधी

WhatsApp Channel Join Now
विरोधी आवाज़ों को डराना और मिटाना तृणमूल का चरित्र : राहुल गांधी


आसनसोल, 26 अप्रैल (हि.स.)। आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है। सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में

इस घटना पर कांग्रेस नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद तृणमूल कांग्रेस से जुड़े गुंडों द्वारा की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल का “गुंडा राज” चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, मारना और मिटाना तृणमूल का चरित्र बन चुका है।

राहुल गांधी ने सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम सज़ा दिए जाने के की मांग के साथ पीड़ित के परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवज़े की मांग की है।

इसी बीच राहुल गांधी के निर्देश पर रविवार को आसनसोल पहुंचे। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिवंगत देबदीप चटर्जी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी ने पूरी घटना की जानकारी लेने और रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के लिए भेजा है।

इरफान अंसारी ने कहा, “देबदीप चटर्जी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे थे। वह कांग्रेस उम्मीदवार के करीबी थे, नव अनन्या परिसर में रहते थे और वहां की मैनेजिंग कमेटी के सचिव भी थे। तृणमूल कांग्रेस के कुछ बूथ लेवल एजेंटों ने उन्हें बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

उन्होंने दावा किया कि घटना के समय देबदीप चटर्जी का मासूम बेटा लगातार चिल्ला रहा था और हमलावरों से अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगा रहा था। यहां तक कि वह अपने पिता को बचाने के लिए हमलावरों के पैर पकड़कर भीख मांग रहा था, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और उसके सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी गई।

इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मैदान में लड़ी जानी चाहिए, किसी की जान लेकर नहीं। पार्टी चलती रहेगी, लेकिन जो व्यक्ति चला गया, उसे वापस कौन लाएगा? मृतक के 80 वर्षीय पिता बिस्तर पर हैं, पत्नी और बच्चों का क्या होगा? उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मृतक के बेटे ने भी अपने पिता की हत्या की जांच की मांग की है।

मृतक देबदीप चटर्जी पेशे से शेयर ट्रेडर थे और कांग्रेस समर्थक बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे के सामने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया है।

उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया कर पूछताछ कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

Share this story