उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर, उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर, उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि


रांची, 25 मार्च (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर आएंगे। वह विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे, जहां वे महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान वे उनके वंशजों से भी मुलाकात करेंगे।

खूंटी से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति रांची स्थित राजभवन जाएंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर राज्य सरकार ने रांची और खूंटी जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story