झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक


- विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए आईजी, डीआईजी, डीएसपी से लेकर आरक्षी तक होंगे सम्मानित

रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एवं झारखंड जगुआर के महानिरीक्षक (आईजी) अनूप बिरथरे सहित राज्य के 28 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए किया गया है। इन सभी को विशेष अभियान (स्पेशल ऑपरेशन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में आईजी, डीआईजी, डिप्टी कमांडेंट, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और आरक्षी स्तर के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, झारखंड के सभी 28 पुलिसकर्मियों का चयन विशेष अभियान श्रेणी में किया गया है। इन अधिकारियों और जवानों ने 22 जनवरी से 30 जून 2026 के बीच संचालित विभिन्न विशेष अभियानों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया था।

पदक के लिए चयनित वरिष्ठ अधिकारियों में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन, चंदन कुमार और प्रदीप कुमार तथा एसडीपीओ जयदीप लकड़ा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

इसी तरह इंस्पेक्टर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह का नाम भी पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल है।

सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा, दीनबंधु हांसदा, आकाश कुमार, पवन कुमार चौधरी, सैनिक समद, अमित कुमार पासवान और रोहित कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किया गया है।

इसके अतिरिक्त सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो, फिरदौस अंसारी, राजकुमार महतो और मंगल सिंह हेम्ब्रम भी सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।

गृह मंत्रालय की सूची में इन सभी अधिकारियों और जवानों को विशेष अभियान श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है। इनके योगदान से संबंधित अभियानों की अवधि 22 जनवरी से 30 जून 2026 तक दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों को विशेष अभियान सहित निर्धारित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और पेशेवर दक्षता के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों के योगदान को मान्यता देना तथा सुरक्षा बलों में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769866 Articles

Share this story