मां छिन्नमस्तिका दरबार में नौसेना प्रमुख ने टेका मत्था, आस्था के संग सुरक्षा का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
मां छिन्नमस्तिका दरबार में नौसेना प्रमुख ने टेका मत्था, आस्था के संग सुरक्षा का दिया संदेश


मां छिन्नमस्तिका दरबार में नौसेना प्रमुख ने टेका मत्था, आस्था के संग सुरक्षा का दिया संदेश


भारत की रक्षा व सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत हाथों में : नौसेना प्रमुख

रामगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी वसंत पंचमी के अवसर पर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। वह माता का दर्शन कर देश की सुख समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

उन्होंने कहा कि छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने नई ऊर्जा का आभास किया है। इस बार मां के बुलावे पर मैं आ पाया हूं। अगली बार यहां की संध्या आरती करने की तमन्ना दिल में लेकर जा रहा हूं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और अच्छे हाथों में है। भारत की ओर बुरी नजर से देखने वालों की खैर नहीं।

जल सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहाकि भौगोलिक संरचना में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल क्षेत्र से जुड़ा है। नौसेना हर उस जगह पहुंच सकती है जहां पानी है। जहां-जहां भारतीय नौसेना तैनात है,वहां पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही है। भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story