नरेन्द्र मोदी सरकार में 49.6 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए : संजय सेठ

WhatsApp Channel Join Now
नरेन्द्र मोदी सरकार में 49.6 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए : संजय सेठ


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

संजय सेठ ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारों की राजनीति के बजाय दूरदर्शी नीतियों, प्रभावी योजनाओं और मजबूत इच्छाशक्ति के माध्यम से गरीबी उन्मूलन को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में देश में अत्यधिक गरीबी की दर 27.1 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। पिछले 12 वर्षों में लगभग 49.6 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। वहीं, वर्ष 2017 से 2023 के बीच देश में करीब 13.4 करोड़ रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने इसे बदलते भारत और प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का प्रमाण बताया।

सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं ने गरीबों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी भी सशक्त भारत की नई तस्वीर पेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित किया है कि सही नेतृत्व, स्पष्ट नीति और मजबूत इच्छाशक्ति से दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है। आज गरीब केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश की विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार बन रहा है। यही वास्तविक गरीब कल्याण है और विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव भी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story