झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, जनजातीय संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, जनजातीय संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल


रांची, 23 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद संघ प्रमुख सीधे राजधानी के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय की ओर रवाना हुए, यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनजातीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार सुबह 10 बजे से आयोजित इस संवाद में झारखंड के जनजातीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान संघ प्रमुख न केवल सीधा संवाद करेंगे बल्कि कार्यक्रम को भी संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद जी, प्रांत प्रचारक गोपाल सहित संघ से जुड़े कई लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद संघ प्रमुख शनिवार शाम को पटना के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story