पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता: रिकर्व में सीआईएसएफ, इंडियन राउंड में यूपी पुलिस और कंपाउंड में सीआरपीएफ की जोड़ी ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता: रिकर्व में सीआईएसएफ, इंडियन राउंड में यूपी पुलिस और कंपाउंड में सीआरपीएफ की जोड़ी ने मारी बाजी


पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता: रिकर्व में सीआईएसएफ, इंडियन राउंड में यूपी पुलिस और कंपाउंड में सीआरपीएफ की जोड़ी ने मारी बाजी


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड पुलिस की ओर से रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शनिवार को रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धाओं के प्रथम हाफ के परिणाम घोषित किए गए। तीनों स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रिकर्व मिक्स टीम स्पर्धा में सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव और बासंती महतो की जोड़ी ने 2673 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। असम राइफल्स की अकोइजाम अमरजीत और प्रोमिला दैमारी की जोड़ी 2649 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं बीएसएफ के चमन सिंह और गुंजन कुमारी ने 2633 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य और दीपिका पांडेय की जोड़ी 1327 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। महाराष्ट्र पुलिस के अतुल लक्ष्मण पाटिल और अनुराधा लक्ष्मण पाटिल ने 1311 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीएसएफ के सुनील कुमार और प्रतीक्षा 1301 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धा में सीआरपीएफ के भगवान दास और अंशु की जोड़ी ने 1396 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान पुलिस के रजत चौहान और प्रियंका मीणा 1391 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महाराष्ट्र पुलिस के संदीप सुनील यादव और रेखा सखाराम लांडकर ने 1389 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story