प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं


-प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के साहस, संघर्ष और बलिदान को किया नमन

रांची, 15 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति बलिदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्ष और देश के लिए दिया गया बलिदान हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर केंद्र सरकार देश के सभी जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। इस दिशा में विकास के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि जनजातीय समाज और अधिक सशक्त बन सके।

प्रधानमंत्री ने इस विशेष अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को याद करें और उसके प्रति सम्मान व्यक्त करें।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777344 Articles

Share this story