भारतीय नौसेना प्रमुख पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय नौसेना प्रमुख पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


भारतीय नौसेना प्रमुख पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत


रांची, 22 जनवरी (हि.स.)। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूर्व सैनिकों और झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सेना के भी अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहला अवसर है, जब नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। वे रात्रि विश्राम लोक भवन में करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार नौसेना प्रमुख 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। इसके बाद तुपदाना स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में रांची ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ 12:00 बजे रक्षा विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे। दोपहर में 1:00 बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के तहत हुए पेंटिंग की चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अवलोकन नौसेना प्रमुख करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story