ओम बिरला ने पंडित नेहरू को श्रद्धाजंलि अर्पित की
नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सांसदों और पूर्व सांसदों ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने भी पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पांच मई 1966 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया था। उस समय इसे संसद भवन कहा जाता था, जिसे अब संविधान सदन के नाम से जाना जाता है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

