प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला


नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अभूतपूर्व विस्तार और परिवर्तनकारी परिणामों पर प्रकाश डाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, अभूतपूर्व पैमाने और परिवर्तनकारी परिणाम! जन धन योजना का अभूतपूर्व प्रभाव रहा है, जिसने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देश भर के लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना केन्द्र सरकार का एक राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन है, जिसे 28 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था। यह योजना के तहत अब तक 59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये है।

इसका उद्देश्य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story