खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 08 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और यात्रा के रास्तों पर बारिश और भूस्खलन, पत्थर गिरने और दूसरी रुकावटों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर श्री अमरनाथ यात्रा रोकने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन ज़िले और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। मौजूदा मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर शनिवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा का कोई नया जत्था रवाना नहीं होने दिया गया।

वहीं 1,202 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था जो पवित्र गुफा में दर्शन कर बालटाल बेस कैंप में रुका हुआ था, को 44 गाड़ियों में जम्मू की ओर आने की अनुमति दी गई। वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों में 867 पुरुष, 251 महिलाएं, एक बच्चा, 79 साधु और चार साध्वियां शामिल हैं।

अधिकारी जम्मू से तीर्थयात्रियों की आगे की आवाजाही की अनुमति देने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story