विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव से बांग्लादेश संकट पर चर्चा की
Aug 8, 2024, 16:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी ने गुरुवार को बांग्लादेश संकट पर चर्चा की।
लैमी की ओर से किये गये टेलीफोन पर दोनों विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से डेविड लैमी से बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में कहा, “आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से फोन पर बात हुई। बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।”
हिन्दुस्थान समाचार
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार / Ramanuj sharma

